भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट अहमदाबाद में खेला जा रहा है। खेल के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के 480 रनों के जवाब में टी ब्रेक तक दो विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। वहीं शुबमन गिल 103* और विराट कोहली शून्य पर नबाद हैं। चेतेश्वर पुजारा 42 रन बनाकर मर्फी का शिकार हुए।  

इससे पहले दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी 480 रनों पर सिमट गई थी। मेहमानों के लिए पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा ने 180 रनों की शानदार पारी खेली थी।  वहीं कैमरन ग्रीन (114) ने भी आकर्षक शतक लगाया था। पुछल्ले बल्लेबाज टॉड मर्फी ने 41 और नाथन लियोन ने 34 रनों की पारी खेली थी और भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए थे। 

टीम इंडिया ने इस मुकाबले के लिए एक परिवर्तन किया है। टीम में मोहम्मद शमी को मोहम्मद सिराज के स्थान पर शामिल किया गया है। वहीं मेहमान टीम बिना किसी परिवर्तन के मैदान में उतरी है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ कर रहे हैं। 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (WK), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।

ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, पीटर हैंड्सकम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमन।

टेस्ट सीरीज में  भारत  2-1 से आगे है। चौथा टेस्ट जीतने पर टीम सीरीज जीतने के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी प्रवेश कर जाएगी और अगर ऑस्ट्रेलिया आखिरी टेस्ट जीत गई तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी। पिछली बार 2003 में ऑस्ट्रेलिया में दोनों के बीच सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी।