कप्तान सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारी से भारत ने टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 106 रन से हरा दिया। जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में गुरुवार को टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 201 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में मेजबान टीम 13.5 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई।

मैच में शतक जमाने वाले खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। सूर्या उस समय चोटिल हो गए जब वे एक बॉल को बाउंड्री पर जाने से रोक रहे थे। इस दौरान उनका टखना मुड़ गया। उन्हें चलने में भी दिक्कत आने लगी। इसके बाद सूर्या को मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद सूर्या की जगह रवींद्र जडेजा ने कप्तानी की।

प्लेयर ऑफ़ द मैच हासिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम अब 13 प्लेयर ऑफ़ द मैच के खिताब हैं। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने 12 बार प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब जीता है।

वहीं इस लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली का है, जो 15 बार इस खिताब को जीत चुके हैं।  दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और ज़िम्बाब्वे के सिकंदर रजा हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी 14 बार प्लेयर ऑफ़ द मैच जीत चुके हैं।