बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया ने दूसरे दिन पहले सत्र की समाप्ति तक 3 विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने शुरुआती तीन विकेट लेकर टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर ढेर कर दिया। लंच के समय विराट कोहली और ऋषभ पंत क्रीज पर थे।
दूसरे दिन का दिन का पहला सेशन तैजुल इस्लाम के नाम रहा। तैजुल ने कप्तान केएल राहुल (10), शुभमन गिल (20) और चेतेश्वर पुजारा (24) को पवेलियन की राह दिखाई। वहीं पहले सत्र में अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट में 7 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वे 24 रन बनाकर आउट हुए।
सचिन तेंदुलकर, राहुल द्राविड़, सुनील गावस्कर, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों के साथ अब चेतेश्वर पुजारा भी सात हज़ार रनों के क्लब में शामिल हो गए हैं। पुजारा ने यह उपलब्धि 167 पारियों में हासिल की है।
इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी पहले दिन बांग्लादेश की पहली पारी 227 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 19 रन बना लिए थे। भारतीय टीम पहले दिन बांग्लादेश के स्कोर से 208 रन पीछे थी।