वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में मिली हार के के बाद भी ICC वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया का जलवा दिखाई दे रहा है। बुधवार को जारी हुई ताजा वनडे बैटिंग रैंकिंग के टॉप-4 में भारत के तीन बल्लेबाज शामिल हैं। शुभमन गिल पहले नंबर पर बरकरार हैं। विराट और रोहित को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है।

वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर रहे विराट कोहली अब चौथे से तीसरे स्थान पर आ गए हैं।  वर्ल्ड कप 2023 में कोहली ने कुल 765 रन बनाए थे, जिसमें 3 शतक शामिल हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पांचवें से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं, पाकिस्तान के बाबर आजम दूसरे नंबर पर बरकरार हैं।

बॉलिंग रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के केशव महाराज टॉप पर बने हुए हैं, जबकि भारत के मोहम्मद सिराज को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड तीसरे से दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

बल्लेबाजों में भारत के शुभमन गिल पहले नंबर पर कायम हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को एक स्थान का फायदा हुआ है। वे 7वें से छठे नंबर पर आ गए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को एक स्थान का नुकसान हुआ है।