विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दूसरे दिन पहले सत्र में टीम इंडिया ने चार विकेट झटक कर वापसी की है। लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 422 रन बना लिए हैं। एलेक्स कैरी 22 और कप्तान पैट कमिंस 2 रन बना कर क्रीज पर हैं।
दूसरे दिन लंच तक मोहम्मद शमी, सिराज और शार्दुल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला वहीं एक बल्लेबाज़ रन आउट हुआ। टीम इंडिया को पहली सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई। उन्होंने ट्रेविस हेड को 163 रन के निजी स्कोर पर चलता किया।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन तीन विकेट खोकर 327 रन बनाए थे। ट्रैविस हैड 146 रन बनाकर नाबाद थे जबकि स्मिथ 95 रन पर नॉट आउट लौटे थे। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी, सिराज और शार्दुल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला था।
इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया सिर्फ एक ही विशेषज्ञ स्पिनर के साथ मैदान में उतरी है। रवींद्र जडेजा भारतीय टीम में शामिल एकमात्र स्पिन गेंदबाज हैं। आर अश्विन को मौका नहीं मिला था।
दोनों टीमों की प्लेइंग- 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लेबुस्चगने, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।