टीम इंडिया वर्ल्ड कप के बाद दिसंबर-जनवरी महीने में साउथ अफ्रीका दौरा करेगी। भारतीय टीम वहां 3 टी- 20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। दौरे का पहला टी-20 मुकाबला 10 दिसंबर को डरबन के मैदान पर खेला जाएगा। जबकि आखिरी टेस्ट 3 से 7 जनवरी तक केपटाउन के मैदान पर खेला जाएगा। बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका दौरे का ऐलान किया है। भारतीय बोर्ड ने 8 मुकाबलों का अनुसूची भी जारी किया है।
भारत साउथ अफ्रीका सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2023- 25 सीजन का हिस्सा है। इस सीजन के तहत भारत को तीन सीरीज घर में और 3 सीरीज घर से बाहर खेलनी है। भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के पिछले दो सीजन में फाइनल में पहुंची है। वेस्टइंडीज से पहला टेस्ट खेल रही है टीमः भारतीय टीम वर्तमान में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही है। टीम ने इस मुकाबले के साथ WTC के नए सीजन में अपने अभियन का आगाज किया है।