मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर एक बार फिर टीम इंडिया के T-20 मुकाबले की मेज़बानी करेगी। इंदौर में टीम इंडिया इस मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी। यह मुकाबला अगले साल 14 जनवरी को खेला जाएगा।
अफगानिस्तान के साथ तीन टी-20 मुकाबलों की सीरीज यह दूसरा मैच होगा। अफगान टीम से तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में खेलेगी। दूसरा T-20 14 जनवरी को इंदौर में और तीसरा 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने तीन टी- 20 मैचों की इस सीरीज की पुष्टि कर दी है। दोनों देश पहली बार सीमित ओवर्स की किसी द्विपक्षीय सीरीज में आमने-सामने होंगे। इस सीरज के साथ ही टीम इंडिया अगले साल घरेलू सीजन की शुरुआत करेगी।
इससे पहले भारत और अफगानिस्तान आईसीसी टूर्नामेंट व एशिया कप में भिड़ते रहे हैं। अफगानिस्तान भारत के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में कभी नहीं जीता है। इससे पहले अफगान टीम भारत में एकमात्र टेस्ट खेल चुकी है।