आईसीसी ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली पर कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया है। दरअसल, मैच के दूसरे दिन मोईन अली फील्डिंग करते समय बॉलिंग पर आने से पहले हाथ को सुखाने के लिए हाथ में स्प्रे लगाया था। अंपायर की परमिशन भी नहीं ली। इस कारण आईसीसी ने अली पर 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया।

इधर, ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी के बल्ले से अर्धशतक निकला। दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर 311 रन बना लिए थे । उस्मान ख्वाजा 126 रन और एलेक्स कैरी 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लिश टीम की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो विकेट झटके और मोईन अली को भी दो सफलताएं मिली। जबकि एक विकेट कप्तान बेन स्टोक्स को मिला।

एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के चोथे दिन का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे दिन पहली इनिंग में 386 रन बना कर ऑलआउट हो गई। उस्मान ख्वाजा ने 141 रन की शानदार पारी खेली। लंच ब्रेक तक इंग्लैंड के पास 7 रन की बढ़त है। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 311/ 5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया।

हालांकि, इंग्लैंड की बॉलिंग का बोलबाला रहा। ऑस्ट्रेलिया 71 बनाने में 5 विकेट गवां बैठा और ऑलआउट हो गया। उस्मान ख्वाजा और अलेक्स कैरी के बीच 118 रन की पार्टनरशिप हुई। तीसरे पांचवें ओवर में ही जेम्स ऐंडरसन ने एलेक्स कैरी को आउट कर दिया। तीसरे दिन बॉलर ऑली रॉबिंसन को तीन सफलताएं मिली। उन्होंने ख्वाजा, लायन और कमिंस के विकेट लिए । स्टुअर्ट ब्रॉड 1 और जेम्स एंडरसन को 1 विकेट मिला।