टीम इंडिया अब आयरलैंड दौरे पर है। टीम को वहां 3 टी- 20 मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला 18 अगस्त को खेला जाएगा। यह सीरीज कई मायनों में अहम है। आने वाले 3 मैचों में युवा टीम इंडिया के प्रदर्शन पर टीम मैनेजमेंट सहित सिलेक्टर्स की नजरें भी टिकी रहेंगी, क्योंकि उन्हें युवाओं के प्रदर्शन से कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं।
फिटनेस टेस्ट एशिया कप से पहले आयरलैंड सीरीज भारतीय खिलाडीयों का फिटनेस टेस्ट होगा, क्योंकि चोट के कारण लंबे समय तक मैदान से दूर रहे जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज वापसी कर रहे हैं। इसमें सिलेक्टर्स बुमराह- कृष्णा की फिटनेस और फॉर्म परखेंगे। बुमराह करीब 10 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। बुमराह का लीडरशिप टेस्ट आयरलैंड में बुमराह की लीडरशिप क्वॉलिटी की भी परीक्षा होगी, क्योंकि वे पहली बार किसी बाइलेटरल सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करने जा रहे हैं। इससे पहले, वे इंग्लैंड में एक टेस्ट के लिए कप्तान बनाए गए थे।
टीम चयन के लिए ऑप्शन आयरलैंड दौरा एशिया कप और वर्ल्ड कप टीम चयन के लिहाज से भी अहम है, क्योंकि 3 मुकाबलों की इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा और सिलेक्टर्स को कई सवालों के जवाब मिलने वाले हैं। जैसे पंत - राहुल के फिट न होने की स्थिति में विकेटकीपर कौन होगा। पंत की जगह राहुल के फिट होने पर दूसरा विकेटकीपर कौन होगा। टीम अय्यर के फिट न होने की स्थिति में नंबर-4 के विकल्प भी तलाशेगी। इस पोजिशन के लिए सूर्यकुमार यादव और युवा तिलक वर्मा पर नजरें रहेंगी।
अभी संजू के पास है लास्ट चांस
नंबर 3 पर विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका मिल सकता है, यह सैमसन के पास खुद को साबित करने का आखिरी मौका होगा। विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा को भी आजमाया जा सकता है। टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि एशिया कप से पहले केएल राहुल के फिट होने पर उनके साथ दूसरे विकेटकीपर के लिए फैसला ले लिया जाए। पंत का विकल्प अभी टीम को नहीं मिला है। वेस्टइंडीज दौरे पर किशन को संजू से ज्यादा मौके मिले। ऐसे में टीम संजू को और मौका देकर उन्हें अजमाना चाहेगी। नंबर-4 पर टीम मैनेजमेंट तिलक वर्मा को अजमाएगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा ने 5 टी-20 मैचों में लगभग 58 की औसत से 173 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट भी 140 से ऊपर रहा है। वेस्टइंडीज दौरा खत्म होने के बाद टीम इंडिया के चीफ कोच ने भी तिलक की तारीफ की और कहा था कि चौथे बैटिंग ऑर्डर के लिए तिलक बेहतर साबित हो सकते हैं। वे लेफ्टी भी हैं। ऐसे में टीम के लिए वे काफी योगदान दे सकते हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट तिलक को चौथे नंबर पर एशिया कप से पहले परखेगा, ताकि टीम के पास अय्यर के साथ ही तिलक वर्मा का विकल्प हो। तिलक लिस्ट ए में भी मुंबई के लिए 57 की औसत से रन बना चुके हैं। नंबर-5 पर आईपीएल स्टार रिंकू सिंह को मौका दिया जा सकता है। वे इस दौरे पर डेब्यू कर सकते हैं।
जायसवाल - गायकवाड कर सकते हैं ओपन
वेस्टइंडीज दौरे पर यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने वाले शुभमन गिल को आराम दिया गया है। ऐसे में जायसवाल के साथ उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। यहां जायसवाल के साथ गायकवाड के पास भी खुद को साबित करने का मौका होगा।
जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टी-20 में 45 की औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने दूसरे टी-20 में अपना पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 84 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 8 रन पर आउट होने वाले गायकवाड ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी की है। गायवाड़ ने ष्टरच से इस सीजन के 16 मैचों में 42.14 की औसत से 540 रन बनाए थे।