एशिया कप 2023 में सुपर-4 स्टेज के मैच हंबनटोटा में कराए जा सकते हैं। सूत्रों ने बताया सुपर-4 मुकाबलों को हंबनटोटा में शिफ्ट किया जा सकता है। कारण, कोलंबो में लगातार बारिश हो रही है। वेदर रिपोर्ट के अनुसार, हंबनटोटा में बारिश के आसार कम हैं। इसीलिए एसीसीवहां सुपर- 4 मैच कराने की सोच रहा है। सुपर- 4 स्टेज 6 सितंबर से शुरू होगा। पहला मुकाबला पाकिस्तान के लाहौर में खेला जाएगा, शेष मुकाबले हंबनटोटा में हो सकते हैं। मुकाबले होस्ट करने के लिए हंबनटोटा की दावेदारी इसलिए भी मजबूत है, क्योंकि हंबनटोटा में बारिश के आसार कम हैं। इन दिनों कैडी बारिश की आशंका हंबनटोटा के मुकाबले ज्यादा है, जबकि दाम्बुल में ब्रॉडकास्टर्स और टीमों ने सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं।

सुपर-4 में भारत-पाकिस्तान मैच भी होने की उम्मीद

भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला बारिश के कारण कैंडी में बेनतीजा रहा था। दोनों टीमें अब सुपर-4 स्टेज में एक बार फिर आमने-सामने हो सकती हैं। पाकिस्तान ने 3 पॉइंट के साथ सुपर-4 में क्वालिफाई कर लिया है। टीम इंडिया अगर नेपाल के खिलाफ मैच जीतने में कामयाब हो जाती है तो टीम सुपर-4 में क्वालिफाई कर जाएगी। दोनों के बीच मैच अगर बारिश के कारण बेनतीजा रहा तो भी भारत 2 पॉइंट्स के साथ 1 में क्वालिफाई कर जाएगा, क्योंकि नेपाल इस वक्त जीरो सुपर-4 पॉइंट के साथ ग्रुप-ए में आखिरी नंबर पर है। तय शेड्यूल के •अनुसार छालिफाई करने पर भारत का सुपर-4 में पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ ही होगा। ये फिलहाल 10 मुकाबला सितंबर को कोलंबो के मैदान पर कराया जाना है, लेकिन वहां 10 सितंबर को भारी बारिश की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है।

बड़ा सवाल: बारिश के मौसम में श्रीलंका में मैच कराए ही क्यों ?

भारत की वजह से एशिया कप के मैच श्रीलंका में आयोजित कराए गए। एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है, पूरे मैच पाकिस्तान में ही होने थे, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने राजनीतिक कारणों से अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया। भारत की समस्या के कारण एशिया कप के 4 मैच पाकिस्तान और 9 मैच श्रीलंका को मिले। पाकिस्तान में इस वक्त गर्मी का मौसम है, वहां बारिश नहीं हो रही। पाकिस्तान और नेपाल के बीच टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में भी धूप छाई रही। वहीं अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच लाहौर में मुकाबला भी बगैर बारिश के ही खेला गया।

कोलंबो से इसलिए शिफ्ट हो रहे मुकाबले

एशियन क्रिकेट काउंसिल के सूत्रों के अनुसार, कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और शहर में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है। यही कारण है कि कोलंबो से सुपर- 4 स्टेज के मैच शिफ्ट हो रहे हैं। कोलंबो में सुपर- 4 स्टेज का पहला मैच 9 सितंबर को होना है, शहर में इसके बाद 15 सितंबर तक 4 और मैच भी शेड्यूल्ड हैं। 17 सितंबर को एशिया कप का फाइनल मुकाबला भी कोलंबो में ही होना तय हुआ है। बता दें भारत ने नेपाल की टीम को 10 विकेट से हराया। इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में भारत के नाम 3 अंक हो गए हैं। इस ग्रुप से पाकिस्तान टीम 3 पॉइंट्स के साथ पहले ही सुपर 4 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। नेपाल दोनों मैच हारकर बाहर हो गया।