टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर सेलेक्टर्स को चेतावनी दी है। शास्त्री ने कहा, बुमराह टीम इंडिया के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, लेकिन अगर आप वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए उनके साथ जल्दबाजी दिखाएंगे तो फिर आप उन्हें शाहीन अफरीदी की तरह ही अगले 4 महीने के लिए फिर से गंवा देंगे। इसलिए आपको इस बारे में काफी ध्यान से फैसला लेना होगा।

बता दें, क्रिकबज की ओर से शनिवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई है, जिसके अनुसार बुमराह अगस्त में भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली टी-20 सीरीज से मैदान पर वापसी कर सकते हैं। बुमराह यहां राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अगले महीने कुछ मैच खेलेंगे। भारत 18, 20 और 23 अगस्त को आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, इस सीरीज से बुमराह अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की तैयारी करेंगे।

सेलेक्टर्स और भारतीय क्रिकेट बोर्ड चाहते हैं कि बुमराह धीरे-धीरे वर्ल्ड कप के लिए फिट हों और इसके लिए वह टी-20 मैच से उनकी वापसी चाहते हैं, जिसमें एक गेंदबाज को चार ओवर ही फेंकने होते हैं। हालांकि बीसीसीआई की ओर से उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। बुमराह पिछले साल सितंबर से पीठ की चोट के कारण बाहर हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड में सर्जरी भी कराई थी। वह इस समय अपनी चोट से उभर रहे हैं। इस कारण से ही वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023, 2023 और टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का भी हिस्सा नहीं थे। 

जसप्रीत बुमराह पिछले साल से टीम से बाहर हैं: जुलाई 2022 जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद बुमराह ने पीठ में समस्या की शिकायत की और तीसरा वनडे नहीं खेल सके। अगस्त 2022 चोट के कारण बुमराह एशिया कप में नहीं खेलें। सितंबर 2022- ढाई महीने की रिकवरी के बाद, बुमराह की टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका सीरीज में वापसी। 

सितंबर 2022- दो टी-20 में सिर्फ 6 ओवर फेंकने के बाद, बुमराह की चोट बढ़ गई, पूरी सीरीज से बाहर अक्टूबर 2022- बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए। जनवरी 2023- श्रीलंका वनडे सीरीज के लिए नाम दिया गया था, लेकिन एनसीए में पीठ में अकड़न की शिकायत के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया। फरवरी 2023- बुमराह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो गए।