चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल से पहले प्रैक्टिस के लिए चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पहुंच चुकी है। फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियो और फोटो भी शेयर करने शुरू कर दिए हैं। लेटेस्ट वीडियो में धोनी प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड में जाते नजर आए। उन्हें और टीम की प्रैक्टिस देखने हजारों दर्शक स्टेडियम पहुंचे।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसे ही बैटिंग करने ग्राउंड में पहुंचे। स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शक जोर-जोर से धोनी... धोनी... चीयर करने लगे। वीडियो में धोनी प्रैक्टिस किट और बैटिंग गियर पहने नजर आए। फ्रेंचाइजी ने धोनी के प्रैक्टिस और टीम के साथ मस्ती के कुछ और वीडियोज भी शेयर किए हैं। दिन में शेयर किए वीडियो में धोनी चेपॉक स्टेडियम में फ्लेम टॉर्च से कुर्सियों को पॉलिश करते दिखाई दिए।

पेंटिंग करते हुए धोनी बोले- ये काम करता है। ष्टस्य ने सोमवार को सीट पेंट करने का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में धोनी फ्लेम से सीट को पॉलिश करते दिखे। उन्होंने हैरान होकर कहा- ये सच में काम कर रहा है। पूरी तरह से यलो हो गया। इससे पहले ष्टस्य ने धोनी के नेट्स का वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा टीम के बस में सफर का भी वीडियो शेयर किया गया, जिसमें धोनी ने इवेन ब्रावो को सीटी बजाना सिखाया था। ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी के प्रैक्टिस सेशन की फोटो अपलोड की गई थी। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में सबसे पहले पहुंच गए थे।

चेपॉक में पहला मैच 3 अप्रैल को : चेन्नई की टीम 3 मार्च को प्रैक्टिस सेशन के लिए चेपॉक पहुंची। टीम टूर्नामेंट का पहला मैच 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चेपॉक यानी होम ग्राउंड पर चेन्नई का पहला मैच 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। धोनी का यह आखिरी मैच हो सकता है। पिछले सीजन में एक मैच के दौरान जब उनसे पूछ गया कि क्या वे संन्यास लेने वाले हैं, तो धोनी ने इसके जवाब में कहा था कि मैं जब भी संन्यास लूंगा तो अपने घरेलू फैंस के बीच लूंगा।

इस बार ष्टस्य लीग चरण का आखिरी मैच अपने होम ग्राउंड पर 14 मई को खेलेगी। टीम ने 7 मई 2019 को अपने घर में आखिरी मुकाबला खेला था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी उस मुकाबले के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि इस पर कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 में वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेला था।

मुंबई इंडियंस के पेसर जसप्री बुमराह सर्जरी के बाद क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। सर्जरी के बाद वह पहली बार मुंबई इंडियंस टीम के साथ नजर आए। बुमराह मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल देखने पहुंचे थे। फ्रेंचाइजी ने जो वीडियो ट्वीट किया। उसमें बुमराह के साथ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफा आर्चर भी नजर आ रहे हैं।

बुमराह पिछले साल सितंबर में चोट के कारण टीम से बाहर हुए थे। उसके बाद उन्हें एशिया कप, टी- 20 वर्ल्ड कप और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जैसे अहम टूर्नामेंट छोड़ने पड़े थे । जसप्रीत ने आखिरी मुकाबला 25 सितंबर को हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। बुमराह की चोट की सर्जरी न्यूजीलैंड में हुई है।