पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व कप क्रिकेट से बाहर हो गई है। बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम अपने 9 में से सिर्फ चार मैच जीत पाई। आखिरी लीग मुकाबले में इंग्लैंड से 93 रनों से हार का मुंह देखने पड़ा। इससे जुड़ी खबर यह है कि पाकिस्तान टीम के अन्य खिलाड़ियों ने बाबर आजम को कप्तानी से इस्तीफा नहीं देने की सलाह दी है। इन खिलाड़ियों का मानना है कि बाबर आजम की कप्तानी में टीम में पूरी कोशिश की। बाबर पहले अपने साथियों से बात कर चुके हैं और उनमें से अधिकांश ने बाबर को खुद पद नहीं छोड़ने की सलाह दी है। 

इसका मतलब है कि बाबर पाकिस्तान जाकर क्रिकेट बोर्ड के सामने पेश होंगे। यदि बोर्ड टीम के खराब प्रदर्शन पर स्पष्टीकरण मांगता है तो बाबर अपना पक्ष रखेंगे। माना जाता है कि बाबर आजम की टीम में मजबूत पकड़ है और इमाम उल हक, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और हसन अली जैसे खिलाड़ी पूरी तरह अपने कप्तान के साथ खड़े हैं। पिछले साल भी जब बाबर आजम को टेस्ट कप्तानी से हटाने की बातें सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रही थीं, तब कुछ खिलाड़ियों ने हैशटैग सोचना भी मना है के साथ एकजुटता दिखाई थी। 

विश्व कप के बाद पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा करना है ।ऐसे में बाबर के कप्तान बने रहने की संभावना है जब तक कि चयनकर्ताओं या पीसीबी द्वारा पद छोड़ने के लिए नहीं कहा जाता। बोर्ड करेगा फैसला बाबर आजम के करीबियों का मानना है कि उन्हें कप्तान बने रहना चाहिए या नहीं, इसका फैसला संभवतः जका अशरफ की अध्यक्षता वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर छोड़ देंगे।