भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज में सूर्या ने एक सराहनीय रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने करियर की शुरुआती 50 पारियों में सबसे ज्यादा 50 + स्कोर करने में मामले में विराट कोहली और बाबर आजम की बराबरी कर ली। 

सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे कम स्ट्राइक रेट से अर्धशतकीय पारी खेली। यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 135.55 के स्ट्राइक रेट से 45 बॉल में 61 रन बनाए। इससे पहले, यादव ने 2 सबसे कम स्ट्राइक रेट से पारी श्रीलंका के खिलाफ खेली थी। सूर्यकुमार यादव ने 50 पारियों के बाद सबसे ज्यादा 50+ - स्कोर बनाने में विराट कोहली और पाकिस्तान के बाबर आजम की बराबरी की है।

50 पारियों के बाद ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर आए सूर्या 

सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 15वां अर्धशतक जमाया। इसी के साथ वे 50 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए है। सूर्यकुमार यादव ने शुरुआती 50 पारियों में 1841 रन बनाए। इस मामले में नंबर 1 पर विराट कोहली और नंबर 2 पर बाबर आजम हैं। कोहली ने शुरुआती 50 पारियों में 1943 रन बनाए थे, जबकि बाबर आजम ने कोहली से एक रन कम 1942 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और 5वें नंबर पर केएल राहुल हैं। शुरुआती 50 पारियों में सबसे ज्यादा 50+ के स्कोर के रिकॉर्ड को आप पहले ही पढ़ चुके हैं।

सूर्या तीसरी बार साल में 1000+ रन बनाने वाले दूसरे भारतीय ओवरऑल टी-20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने एक साल में तीसरी बार 1000 का आंकड़ा पार किया है। इस मामले में उन्होंने केएल राहुल की बराबरी की। राहुल भी 3 दफा एक साल में 1000+ रन बना चुके हैं। ओवरऑल टी-20 क्रिकेट में फ्रेंचाइज क्रिकेट भी शामिल है। सूर्यकुमार यादव ने साल 2019, 2022 और 2023 में 1000 का आंकड़ा पार किया। विराट कोहली ने ऐसा साल 2016 और 2022 में दो बार किया। सूर्या ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे कम स्ट्राइक रेट से फिफ्टी भी जमाई है।