वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 5 अक्टूबर से आईसीसी का सबसे बड़ा इवेंट शुरू होगा । वनडे वर्ल्ड कप के 12 संस्करण में अब तक 445 मैच खेले गए हैं। इनमें 1,92,243 रन बने हैं। बैटर्स ने 196 शतक लगाए और कुल 6, 366 विकेट गिरे | भारत में अक्टूबर-नवंबर में 46 दिन तक वनडे वर्ल्ड होगा, 48 मैच खेले जाएंगे। इनमें से 14 ऐसे सुपर मुकाबले हैं, जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। पहला ही मैच पिछले वर्ल्ड कप की विजेता और उप-विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा। न्यूजीलैंड पिछला वर्ल्ड कप सुपर ओवर में हारी थी।

वनडे वर्ल्ड में हिस्सा लेने वाली 10 टीमों में से 8 टीमें तय हो चुकी हैं। बची हुई 2 जगहों के लिए जिम्बाब्वे में 10 टीमों के बीच क्वालिफायर मुकाबले खेले गए। ग्रुप स्टेज के मैच खत्म होने के बाद 10 में से 6 टीमें अगली स्टेज यानी सुपर 6 में पहुंची हैं। सभी 3-3 मैच खेलेंगी और टॉप-2 पोजीशन पर पहुंचने वाली 2 टीमें भारत में वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर जाएंगी।

जिम्बाब्वे के 3 मैच श्रीलंका, स्कॉटलैंड और ओमान के खिलाफ होंगे, टीम नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज से मैच नहीं खेलेगी, क्योंकि इनके खिलाफ उसने लीग स्टेज में ही मुकाबले खेल लिए हैं। इसी तरह श्रीलंका के 3 मैच जिम्बाब्वे, नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ होंगे। बाकी 4 टीमें भी अपने 3-3 मैच इसी तरह खेलेंगी।

वेस्टइंडीज ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड से हार गई। इसीलिए उनके पास सुपर - 6 स्टेज में कोई पॉइंट नहीं है। वेस्टइंडीज ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड से हार गई। इसीलिए उनके पास सुपर-6 स्टेज में कोई पॉइंट नहीं है। सुपर- 6 स्टेज 7 जुलाई तक चलेगा, आखिरी मैच श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच हरारे में होगा। 7 जुलाई के बाद पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 पोजिशन पर रहने वाली टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। फाइनल 9 जुलाई को होगा। यही 2 टीमें भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला वर्ल्ड कप का भी खेलेंगी।