भारत के ऑल-फॉर्मेट क्रिकेटर केएल राहुल पिछले 12 घंटों से सुर्खियों में हैं क्योंकि उनका लंदन के एक नाइट क्लब में देखे जाने का एक वीडियो वायरल हो गया है। आईपीएल 2023 के खेल के दौरान चोटिल होने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज को सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
क्रिकेटर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग के दौरान कूल्हे में चोट लग गई थी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। नतीजतन, ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने उनकी जगह लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान के रूप में टीम की कमान संभाली। चोट के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से द ओवल में शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल से भी बाहर होना पड़ा है।
चोटिल केएल राहुल लंदन के एक स्ट्रिप क्लब में पार्टी करते हुए स्पॉट हुए है। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। IPL मैच के दौरान चोटिल हुए लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल इन दिनों लंदन में हैं। हालांकि, वह विश्व कप फाइनल के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे। पैर में चोट लगने के बाद राहुल की सर्जरी हुई है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें केएल राहुल लंदन के एक स्ट्रिप क्लब में नजर आ रहे हैं। केएल राहुल का पार्टी एन्जॉय करते हुए ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Luxx Club of London को स्ट्रिप क्लब या एडल्ट क्लब के रूप में जाना जाता है। लीक हुए वीडियो में एक स्ट्रिपर को तेज संगीत पर डांस करते हुए भी देखा जा सकता है और केएल राहुल भी क्लब में कम रोशनी में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं।
चौंक गए फैंस
केएल राहुल को क्लब में देखकर फैंस भी हैरान रह गए। कुछ ने यह भी पूछा कि अगर वह चोटिल है तो वह क्लब में कैसे पहुंचा?
कुछ लोगों ने मजेदार रिएक्शन भी दिए और लिखा कि केएल राहुल यहां भी खुश नहीं हैं।
कुछ लोगों ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए लिखा, 'भाई, कम से कम राहुल को उसकी चोट के साथ अकेला छोड़ दो और उसे ठीक होने दो। वह मैदान के बाहर कुछ भी कर सकता है।'
बता दें कि चोट के कारण केएल राहुल सात जून से होने वाली टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में नहीं खेलेंगे. केएल राहुल की जगह इशान किशन को टेस्ट टीम में जगह मिली है. फिलहाल केएल राहुल सर्जरी के बाद रिकवर कर रहे हैं।