भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव सोमवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उज्जैन पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी तान्या भी मौजूद रहीं। यहां कपल ने सुबह 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लिया।
उमेश यादव ने भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया और उनका आशीर्वाद लिया। भस्म आरती के दौरान उमेश धोती सोला पहने नजर आए। यादव दंपत्ति ने नंदी हॉल में बैठकर मंत्रोच्चार भी किया।
उमेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर महाकाल दर्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने शिव मंत्र भी पोस्ट किया है। वे पहले भी महाकाल के दर्शन करने आ चुके हैं।