भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने शानदार शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 में शतक जड़ने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने। पाकिस्तानी मूल के इस क्रिकेटर ने जितनी जबरदस्त बैटिंग की, उतनी ही सुपरहिट उनकी लव स्टोरी भी है।

हम आपको ख्वाजा की उनकी नीली आंखों वाली पत्नी रेचेल के साथ प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं, जो उनसे इतना प्यार करती थी कि उन्होंने उससे शादी करने के लिए इस्लाम कबूल करने में एक पल भी बर्बाद नहीं किया।

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 2018 के अप्रैल में अपने जीवन के प्यार रेचेल से निकाह कर ली। युगल ने 2016 में अपनी शादी से दो साल पहले सगाई कर ली थी। पति से शादी करने से पहले रेचेल ने इस्लाम धर्म अपना लिया। इससे पहले वह कैथोलिक क्रिश्चियन थीं। यह उनकी ऑन-पेपर शादी से एक साल पहले 2017 में हुआ था।

2018 में रेचेल ने निकाह किया । ख्वाजा की बेहद खूबसूरत पत्नी रेचेल ने उस समय कहा था- हमें उनका परिवार (सिडनी से) मिला और मेरा परिवार आया। हमने निकाह कर लिया। इस बारे में उस्मान ने यह भी कहा है कि रेल बिना किसी दबाव के धर्मांतरित हुई और यह उसकी पसंद थी । उस्मान और रेचेल के घर 2020 में एक बच्ची पैदा हुई। बता दें कि उस्मान ने 2016 अपनी वाइफ को 21वें जन्मदिन पर न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में घुड़सवारी के दौरान प्रपोज किया था। वह उस्मान से 9 वर्ष छोटी हैं।