पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत ने आखिरी बार साल 2021 में इंग्लैंड का दौरा किया था। पांच मैचों की यह सीरीज 2- 2 से ड्रॉ रही थी । एक मैच ड्रॉ हुआ था | भारत को साल 2025 में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज के लिए वेन्यू की घोषणा की।
पटौदी ट्रॉफी के लिए जून 2025 में इंग्लैंड का दौरा करेगा भारत
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के फ्यूचर टूर प्रोग्राम के अनुसार, भारत जून 2025 में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज (पटौदी ट्रॉफी) के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगा। ये मैच लॉर्ड्स, द ओवल (दोनों लंदन में), एजबेस्टन (बर्मिंघम ), हेडिंग्ले (लीड्स) और ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) में खेले जाएंगे। इंग्लैंड का भारत का अगला दौरा जनवरी 2024 में पांच टेस्ट मैचों के लिए होगा जो एंथोनी डिमेलो ट्रॉफी के लिए खेला जाएगा।
सीरीज के लिए वेन्यू में बदलाव
साल 2029 में सीरीज के लिए पांच वेन्यू में से एक में बदलाव किया गया है। इस सीरीज के लिए हेडिंग्ले की जगह साउथम्प्टन के द रोज बाउल को शामिल किया गया है। जबकि अन्य चार वेन्यू (लॉर्ड्स, द ओवल, एजबेस्टन और ओल्ड ट्रैफर्ड) एक ही रहेंगे। साउथम्टन के द रोज बाउल में ही भारत को पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड से हार मिली थी।