ब्रिटिश क्रिकेट के दिग्गज एंड्रयू फ्लिंटॉफ भीषण कार दुर्घटना का शिकार हुए हैं। वह लोकप्रिय बीबीसी टेलीविजन शो 'टॉप गियर के लिए शूटिंग कर रहे थे, जब उनकी कार दुर्घटना का शिकार हुई। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है।

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 45 वर्षीय फ्लिंटॉफ को अस्पताल ले जाने से पहले घटना स्थल में ही उनका इलाज किया गया था। उन्हें चोट जरूर लगी है, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। फ्लिंटॉफ, इंग्लैंड के सबसे महान ऑलराउंडर में से एक हैं। उन्हें 'फ्रेडी' के नाम से जाना जाता है। 32 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

उन्होंने इंग्लैंड के लिए 79 टेस्ट खेले। वह बल्ले और गेंद दोनों से मैच पलटने की माद्दा रखते थे। उनके हादसे का शिकार होने के बाद बीबीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, 'फ्रेडी आज टॉप गियर परीक्षण ट्रैक पर एक दुर्घटना में घायल हो गए, जहां क्रू मेडिक्स तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।