वेस्टइंडीज दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल लीजेंड्स क्रिकेट लीग में नज़र आएंगे। गेल सोशल मीडिया पर मैसेज शेयर कहा कि, वें क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। गेल भारत में होने वाली लिजेंड्स क्रिकेट लीग का हिस्सा होंगे। गेल गुजराट जायंट्स टीम से खेलेंगे। 18 नवंबर से लीजेंड्स लीग क्रिकेट का आयोजन होगा। 

क्रिस गेल ने टी-20 में अब तक 1056 छक्के लगाए हैं। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर सका है। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के ही किरोन पोलार्ड है। उन्होंने 828 छक्के लगाए हैं। टी20 की एक पारी में सबसे अधिक 18 छक्के का रिकॉर्ड भी गेल के ही नाम है। उन्होंने 2017 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में रंगापुर राइडर्स की ओर से खेलते हुए यह कारनामा किया था।

इस साल लीजेंड्स लीग का दूसरा सीजन खेला जाएगा। पहला सीजन गौतम गंभीर की कप्तानी में इंडिया कैपिटल्स ने जीता था। इंडिया कैपिटल्स ने भीलवाड़ा किंग्स को 104 रनों से हराकर ट्रॉफी जीती थी। इस साल टूर्नामेंट की शुरुआत 18 नवंबर को रांची में गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इंडिया कैपिटल्स और इरफान पठान की कप्तानी वाली भीलवाड़ा किंग्स के बीच उद्घाटन मैच के साथ होगी। 

5 शहरों में होंगे मुकाबले
लीजेंड्स लीग क्रिकेट का यह सीजन भारत के पांच शहर रांची, देहरादून, जम्मू, विशाखापत्तनम और सूरत में होगा। सीजन की शुरुआत रांची में जेएससीए स्टेडियम में पहले पांच मैचों से होगी। सीजन में नॉकआउट स्टेज के मुकाबले सूरत में होंगे, इसमें सेमीफाइनल 5 दिसंबर और 6 दिसंबर को होंगे। सीजन का ग्रैंड फिनाले 9 दिसंबर को होगा। पिछले सीजन के 15 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम सहित देश के अन्य प्रमुख शहरों में खेले गए थे। इस साल वर्ल्ड कप के चलते टियर- 2 शहरों को मौका मिला हैं। एलएलसी 2023 सीजन में इंडिया कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, भीलवाड़ा टिगर्स और मणिपाल किंग्स के अलावा दो नई फ्रेंचाइजी को शामिल किया गया है।