अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर से आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। इस बार ये टॉप सेलिब्रेटी कपल ऋषिकेश स्थित संत दयानंद गिरी के आश्रम पहुंचा है। दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

अनुष्का और विराट के आश्रम में अनुष्ठान करने की भी उम्मीद है। कहा जा रहा है, कि वे यहां आश्रम में भंडारा आयोजित करने की भी योजना बना रहे हैं।

यह भी बताया गया है कि विराट ने गंगा आरती की। स्टार क्रिकेटर और अनुष्का अक्सर अपनी बेटी वामिका के साथ ट्रिप पर जाते हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक उसका चेहरा दिखाने से परहेज किया है।

अनुष्का और विराट की शादी 2017 में हुई है। हालाँकि दोनों ही सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत पर्सनल पोस्ट करने से बचते हैं। विराट ने एक बार अनुष्का को अपने जीवन में एक कठिन समय के दौरान उनके साथ पिलर की तरह खड़े रहने का श्रेय दिया था।

इस बीच, अनुष्का नेटफ्लिक्स फिल्म चकदा एक्सप्रेस में दिखाई देंगी। शाहरुख खान की अगुवाई वाली ज़ीरो (2018) के बाद यह उनकी पहली रिलीज़ होगी, जीरो बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर सकी थी। चकदा एक्सप्रेस महान गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। अनुष्का ने भूमिका के साथ न्याय करने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए हैं।