विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो अपलोड किया। इसी पर सूर्युकमार ने कमेंट किया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को टी-20 के नंबर - 1 बैटर सूर्यकुमार यादव ने ट्रोल किया। सूर्या ने कोहली की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, भैया थोड़ा रनिंग टेक्निक हल्का पड़ रहा है आपका। कोहली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कुछ फोटो पोस्ट किए। इन्हीं में से एक फोटो पर सूर्यकुमार का मजाकिया कमेंट देखने को मिला।
कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्पोर्ट्स वियर कंपनी के प्रचार के लिए 4 फोटो पोस्ट किए। इनमें उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी नजर आईं। 4 में से एक फोटो में दोनों रनिंग करते हुए नजर आए, जिसमें कोहली अनुष्का से पीछे दिखे। इस पर सूर्यकुमार ने लिखा, भैया थोड़ा रनिंग टेक्निक हल्का पड़ रहा है आपका। सूर्यकुमार मजाकिया अंदाज में कह रहे थे कि विराट अगर तेज भागते तो अनुष्का से आगे निकल जाते ।

सूर्याकुमार के कमेंट पर 7 हजार से ज्यादा लाइक आए: सूर्यकुमार यादव के कमेंट पर बुधवार शाम 7 बजे तक 7 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक कर दिया है। उनके कमेंट पर 250 से ज्यादा लोगों ने रिप्लाई भी किया है। वहीं कोहली के पोस्ट पर 45 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं टीम इंडिया इस वक्त आयरलैंड में आयरलैंड के खिलाफ 3 टी-20 की सीरीज खेल रही है।