स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एक दूजे का हुए 5 साल हो गए। पांचवीं वेडिंग एनीवर्सरी पर विराट कोहली ने अपनी वाइफी अनुष्का के लिए के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल सी पोस्ट शेयर की है।
कोहली इस समय भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे मैंचों की सीरीज़ के लिए बांग्लादेश में हैं। विराट कोहली ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "पांच साल हमेशा के लिए एक यात्रा पर। मैं आपको पाकर कितना धन्य हूं, मैं आपको पूरे दिल से प्यार करता हूं।"
कोहली की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। इसे लगभग 21k यूजर्स ने रीट्वीट किया है। इस स्टार कपल ने 5 साल पहले इटली में शादी की थी। कोहली ने श्रीलंका सीरीज़ के बाद ब्रेक लिया था इसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका के दौरे के लिए वापसी की थी। स्टार कपल जनवरी 2021 में एक बच्ची के पेरेंट्स बने थे।
कोहली काफी टाइम से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। लेकिन शनिवार 10 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच में वनडे में विराट ने अपने शतक के सूखे को समाप्त किया। नवंबर 2019 के बाद से कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में तीन अंकों का आंकड़ा पार नहीं किया है। माना जा रहा है, कि वे बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में शतक बनाने का लक्ष्य रखेंगे।