स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा एक-दूसरे के लिए अपने प्यार से दिल जीतने का काम करते है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच के दौरान कपल का एक प्यारा सा मोंमेंट देखने को मिला।
दूसरी पारी में, जब राजस्थान रॉयल्स जीत के लिए 190 रनों का पीछा करते हुए पूरे प्रवाह में जा रही थी, तब विराट ने राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल को आउट करने के लिए कैच लिया। इसी दौरान विराट ने अनुष्का को फ्लाइंग किस देकर विकेट का जश्न मनाया, क्योंकि वह स्टैंड्स में चैलेंजर्स को चीयर कर रही थीं। https://www.instagram.com/p/CrYW4YkKeMf/?utm_source=ig_web_copy_link
इस खूबसूरत पल को कैमरामैन ने कैद कर लिया। कैमरामैन ने अनुष्का का रिएक्शन भी दिखाया और निस्संदेह इसने सभी को हैरत में डाल दिया। विराट का ये एक्शन देखकर अनुष्का शर्मा गईं। विराट और अनुष्का 11 दिसंबर, 2017 को टस्कनी, इटली में शादी के बंधन में बंध गए थे। तब से दोनों की मैदान और मैदान के बाहर बॉडिंग सुर्ख़ियों में रहती है।