बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजेां ने धमाल मचा दिया। ओपनर ईशान किशन ने धुंआधार दोहरा शतक जड़ा वहीं विराट कोहली ने भी शतकीय पारी खेली। दोनों ने 290 रनों की मेराथन साझेदारी भी की। 

विराट कोहली का यह 72 वां इंटरनेशनल शतक है। इस शतक के साथ ही विराट ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। रिकी पोंटिंग ने अपने करियर में कुछ 71 शतक लगाए थे। 

विराट अब सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में दुनिया के नंबर दो बल्लेबाज बन गए हैं। नंबर एक पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हैं जो शतकों का शतक लगा चुके हैं। विराट अब सचिन के 100 शतकों से 28 शतक दूर हैं।  

विराट ने इस मुकाबले में 113 रन बनाए। वहीं ईशान किशन 210 रन बनाकर आउट हुए। विराट ने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए।