भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया पहाड़ से स्कोर की ओर बढ़ रही है। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 45 वा वन डे शतक जड़ा। विराट ने 113 रनों की बेमिसाल पारी खेली, विराट के अलावा कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक बनाये। विराट, रोहित और गिल की पारियों की दम पर टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 373 रन बनाए।
श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही है। कप्तान रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ 143 रन की पार्टनरशिप की। इस स्कोर पर गिल 70 रनों की पारी खेल पवेलियन लौटे।
इसके बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ स्कोर आगे बढ़ाया। रोहित ने 83 रन रन बनाकर आउट हुए। ये उनका 47वां वनडे अर्धशतक था। श्रेयस अय्यर इसके बाद 28 रन बनाकर और केएल राहुल 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं विराट कोहली ने इस बीच 80 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।
विराट कोहली की इस पारी में विपक्षी टीम की लचर फील्डिंग का भी योगदान रहा। विराट को श्रीलंकाई विकेटकीपर ने 52 रन के स्कोर पर कैच छोड़कर जीवनदान दिया फिर 81 रन के निजी स्कोर पर उन्हें दूसरा जीवनदान भी मिला। घरेलू सरजमीं पर विराट का यह 20वां वनडे शतक है। इसके साथ ही वनडे में सर्वाधिक शतकों के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की भी उन्होंने बराबरी कर ली।