दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को यहां सात रन की रोमांचक जीत दर्ज करने का श्रेय अपने स्पिन गेंदबाजों अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को दिया।

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 144 रन बनाने के बाद सनराइजर्स को छह विकेट पर 137 रन पर रोक दिया। दिल्ली के लिए अक्षर ने चार ओवर में 21 रन देकर दो और कुलदीप ने इतने ही ओवर में 22 रन देकर एक विकेट चटकाकर हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ा दी। मगर मैच से पहले उनका एक अलग ही रूप नजर आया, जिसे देखने वाले तो दंग रह गए।   https://twitter.com/thisislladlad/status/1650793188070916097?s=20

दरअसल, डेविड वार्नर का भारत से लगाव किसी से छिपा नहीं है। वह भारतीय फिल्मों, खाने के बड़े शौकीन हैं। अक्सर साउथ इंडियन गानों पर टिक-टॉक वीडियोज बनाते रहते थे। ऐसे में अपनी पुरानी टीम हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले गुरु भुवनेश्वर का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।