बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के लिए मेज़बान टीम इंडिया और मेहमान ऑस्ट्रेलिया दोनों ही तैयार हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कॉम्बिनेशन को लेकर अभी तस्वीर साफ़ नहीं हैं। भारतीय टीम में भी कप्तान रोहित शर्मा के जोड़ीदार को लेकर असमंजस बना हुआ है।
टेस्ट टीम में रोहित के ओपनिंग पार्टनर के रूप में केएल राहुल और शुभमन दोनों मौजूद हैं। सीरीज में ओपनिंग साझेदारी महत्वपूर्ण भी साबित होगी। ऐसे में रोहित के साथ राहुल को मौका दिया जाए या शुभमन को इस पर टीम मेनेजमेंट माथापच्ची कर रहा है।
अगर हालिया फॉर्म को आधार मानें तो गिल का पलड़ा भारी है। गिल इन दिनों लाजवाब फॉर्म में हैं। जिस लय और आत्मविश्वास में गिल नजर आ रहे हैं वह टीम इंडिया के लिए बेहत पॉज़िटिव है। हालाँकि केएल राहुल भी एक टॉप प्लेयर हैं लेकिन उनका हालिया रिकॉर्ड उनके पक्ष में नहीं दिखा रहा है।
गिल ने अपनी 12 इंटरनेशनल इनिंग्स में 76.90 के लाजवाब औसत से 769 रन बनाये हैं। इनमें एक दोहरा शतक और 4 शतक शामिल हैं। जबकि केएल राहुल बेरंग नजर आ रहे हैं। राहुल 12 पारियों में महज 28.90 की औसत से 318 रन ही बना सके हैं। ऐसे में प्रदर्शन के आधार पर गिल की दावेदारी कहीं भारी है।