फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच रविवार 18 दिसंबर को रात 8.30 बजे खेला जाएगा। इस महा मुकाबले में अर्जेंटीना और फ्रांस आमने-सामने होंगे, जहां सभी की निगाहें अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी पर टिकी हैं। लेकिन फाइनल से पहले एक चिंताजनक खबर सामने आई है। जिसने फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है।
रिपोर्ट्स का दावा है कि लियोनेल मेसी फाइनल मैच से पहले फिट नहीं हैं। लियोनेल मेसी ने विश्व कप फाइनल से पहले प्रेक्टिस सेशन में भाग नहीं लिया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव था और इसकी वजह से लियोनेल मेसी को परेशानी हो रही थी।
क्रोएशिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में लियोनेल मेसी को कुछ परेशानी हुई थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने कहा कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं, मैं हर तरह से तैयार हूं और विश्व कप में अपनी तरफ से टीम की मदद करने की कोशिश करूंगा। गौरतलब है कि मेसी के अनफिट होने की खबर आते ही फैंस में तनाव बढ़ गया था।