आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 44वें मुकाबले में पाकिस्तान की टक्कर इंग्लैंड से होगी । यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन पर खेला जाएगा। इस विश्व कप में अभी तक शर्मनाक प्रदर्शन करने वाली डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड जीत के साथ अपने अभियान का अंत करना चाहेगी, लेकिन पाकिस्तान के लिए भी यह मैच बहुत ही महत्वपूर्ण होगा।
पाकिस्तान की टीम 287 रन की जीत या 3.4 ओवर में टारगेट हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड किसी भी हाल में इस मैच को जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी।
कोलकाता के गार्डन में पाकिस्तान का इस विश्व कप में यह दूसरा मुकाबला होगा। इससे पहले पाकिस्तानी टीम 31 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ इसी स्टेडियम में खेली थी और 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में पाकिस्तानी टीम यहां की पिच से अच्छी तरह वाकिफ होगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेयिंग
इंग्लैंड से
बेयरस्टो, मालन, जो रूट, स्टोक्स, बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लिविंगस्टोन, अली, वोक्स, विली, राशिद, वुड, कुरेन।
पाकिस्तान से
शफीक, फखर, बाबर (कप्तान), रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार, शकील, शादाब, नवाज, शाहीन, वसीम, रऊफ, मीर।