विश्व कप 2023 में अब तक अच्छा प्रदर्शन कर रही ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज ऑलराउंडर मिचेल मार्श घर लौट रहे हैं। वे निजी कारणों से विश्व कप के बीच घर जा रहे हैं। अगले मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया को मार्श की कमी खलेगी।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श को लेकर बताया कि वे निजी कारणों से ऑस्ट्रेलिया लौट रहे हैं। मार्श ने इस विश्व कप में 225 रन बनाए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ में अर्धशतक लगाया था जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 121 रन की पारी खेली थी। साथ ही गेंदबाज़ी में भी अच्छा प्रदर्शन किया था।
ऐसे में मार्श की स्वदेश वापसी से टीम का संतुलन प्रभावित होने की आशंका है। उनका सेमीफाइनल से पहले जाना टीम के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ओपनिंग बेटिंग के साथ मार्श मिडिल ओवर्स में गेंदबाज़ी उपयोगी गेंदबाज़ी भी कर रहे थे।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक 6 मैच खेले हैं और 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड के बाद अफगानिस्तान को हराना होगा। इसके बाद उसका सामना बांग्लादेश से होगा।