आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का खिताबी मुकाबला रविवार 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया का फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से सामना होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप फायनल के लिए ज़ोरदार तैयारियां की जा रही हैं।
खबर है कि मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राष्ट्रगान गाए जाने के दौरान एयर शो का आयोजन किया जाएगा। फाइनल को यादगार बनाने के लिए एयर शो से पूरा स्टेडियम हेलीकॉप्टरों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, नरेंद्र मोदी स्टेडियम वर्ल्ड कप का गवाह बनने जा रहा है इस दिन को यादगार बनाने के लिए मैच से पहले एक एयर शो का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा समापन समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच के दिन एयर शो से पहले गुरुवार को स्टेडियम के आसपास इसके लिए प्रेक्टिस सेशन किया गया। गुरुवार को स्टेडियम के चारों ओर जेट उड़ते देखे गए। विश्व कप फाइनल मैच से पहले एयर शो की भी अनुमति मांगी गई है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय है।
आपको बता दें कि टीम इंडिया तीसरी बार विश्व विजेता बनने की प्रबल दावेदार है। है। इंडियन टीम ट्रॉफी उठाने की प्रबल दावेदार है। सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारा है। भारत ने लीग मैचों में सभी 9 मैच जीते और सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया।
टीम इंडिया दमदार फॉर्म में है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। 2011 के बाद भारत के पास विश्व विजेता बनने का सुनहरा मौका है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी इस समय उच्चतम स्तर पर हैं। विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और खुद रोहित शर्मा शानदार बल्लेबाजी का नज़ारा दिखा रहे हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी बल्लेबाजों के लिए एक बड़ा खतरा बनकर सामने आए हैं। शमी ने इस टूर्नामेंट में अब तक 23 विकेट लिए हैं।