आईसीसी वनडे 2023 का शेड्यूल जारी हो गया। वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाएगा वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा और इसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप के मुकाबले 12 शहरों में खेले जाएंगे लेकिन मध्यप्रदेश को निराशा मिली है। जिन 12 शहरों में ये वर्ल्ड कप के मुकाबले खेले जायेंगे उनमें इंदौर का नाम नहीं है।

इन 12 शहरों में मुकाबले:-

चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, तिरुवंतपुरम, मुंबई, अहमदाबाद , पुणे, लखनऊ, दिल्ली, गुवाहाटी , कोलकाता, धर्मशाला ।

वर्ल्ड कप  में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडिय में होगी। पहला सेमीफाइनल मुंबई जबकि दूसरा सेमीफाइनल कोलकाता में खेला जाएगा। फाइनल अहमदाबाद में होगा।