भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्डकप फाइनल में पूर्व कप्तान कप्तान कपिल देव की मौजूदगी न होने पर सवाल उठ रहे हैं। चर्चाओं के बीच  कपिल देव का एक  बयान भी जमकर वायरल है। जिस के बाद बीसीसीआई पर सवाल उठ रहे हैं।  

दरअसल फाइनल मुकाबले में कई हस्तियां मौजूद थी। साथ ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तानों के इस फाइनल मैच में आने की उम्मीद थी लेकिन पूर्व कप्तान कपिल देव के एक बयान ने ये साफ कर दिया कि उन्हें मैच देखने नहीं बुलाया गया है।

कपिल देव ने ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि -आपने बुलाया मुझे, मैं इधर आ गया. उन्होंने नहीं बुलाया, मैं नहीं गया।  यह सिंपल है. मैं चाहता था कि मेरी 1983 वर्ल्ड कप की पूरी टीम वहां हो. लेकिन इतना कुछ काम चल रहा है. बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं, कई बार लोग भूल जाते हैं।

कपिल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर BCCI को तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ तक कि कांग्रेस पार्टी ने भी BCCI पर सवाल उठाया है। पार्टी के नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है कि कपिल देव को अहमदाबाद में विश्व कप फाइनल के लिए BCCI ने आमंत्रित नहीं किया गया था. उन्होंने कहा कि बेदी की तरह, कपिल देव भी अपनी बात कहने के लिए जाने जाते हैं और वह कुछ महीने पहले आंदोलनकारी महिला पहलवानों के समर्थन में खुलकर सामने आए थे।

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए 240 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 241 रनों के लक्ष्य को 4 विकेट पर 43 ओवर में हासिल कर लिया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर ट्रैविस हेड ने 137 रनों की मैच विजयी पारी खेली।