वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर को इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच से होगी। फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने भारत को फाइनल का प्रबल दावेदार बताया है। सहवाग ने भारत-ऑस्ट्रेलिया को चुना, तो मुरलीधरन ने भारत-इंग्लैंड के नाम लिए। दोनों ने कहा कि हम चाहते हैं कि वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हो हालांकि यह मुश्किल है। 

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को उम्मीद है कि देश में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप बहुत कॉम्प्टेटिव होगा क्योंकि 'खेल तेज हो गया है। टी-20 ने तीनों फॉर्मेट के मैचों को प्रभावित किया है, जिसमें टेस्ट भी शामिल है, जहां बल्लेबाज शुरू से ही तेज खेलने लगते हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल आने के बाद रोहित शर्मा का रिएक्शन आया है। 

रोहित ने कहा, यह वर्ल्ड कप बहुत कॉम्प्टेटिव होने वाला है, क्योंकि खेल तेज हो गया है और टीमें पहले से ज्यादा खुलकर खेल रही हैं। भारत में अक्टूबर-नवंबर के बीच 46 दिन तक वनडे वर्ल्ड कप के 48 मुकाबले खेले जाएंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर को न्यूजीलैंड- इंग्लैंड मुकाबले से होगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर 19 नवंबर को फाइनल होगा। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले मुंबई और कोलकाता में होंगे। टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मैच, यानी भारत-पाकिस्तान मुकाबला 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा। 

हालांकि भारत के वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले के साथ होगी। यह मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले 10 शहरों में खेले जाएंगे। जिसमें अहमदाबाद ( नरेंद्र मोदी स्टेडियम), बेंगलुरु (एम चित्रास्वामी स्टेडियम), चेन्नई ( एमए चिदम्बरम स्टेडियम), दिल्ली (अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम), धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम), हैदराबाद (राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, उप्पल) हैं।

29 सितंबर से वॉर्म अप मुकाबले

टूर्नामेंट के लिए 12 वेन्यू शॉर्टलिस्ट किए गए। 10 शहरों में लीग और नॉकआउट स्टेज के मुकाबले होंगे। जबकि गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के साथ हैदराबाद में वॉर्म अप मैच होंगे। मुकाबले 29 सितंबर से शुरू हो कर 3 अक्टूबर तक चलेंगे।

टीम इंडिया 30 सितंबर को गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ पहला वॉर्म अप मैचे खेलेगी। टीम का दूसरा क्वालिफायर-1 की टीम से होगा। 8 टीमें क्वालिफाई, वॉर्म अप मैच 3 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम में बची हुई इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें भाग लेंगी। 

2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए होस्ट भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने सीधे तौर पर क्वालिफाई किया है। अब बाकी दो टीमें क्वालिफायर राउंड से आएंगी। इन दो जगहों के लिए 10 टीमों आयरलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, नेपाल, नीदरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएसए, यूएई जिम्बाब्वे के बीच मुकाबले चल रहे हैं।