श्रीलंका ने सीडब्ल्यूसी क्वालिफायर में अपना विजयी अभियान जारी रखा है। श्रीलंकाई टीम ने आखिरी सुपर-6 मुकाबले में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। इस टूर्नामेंट में यह श्रीलंकाई टीम की 7वीं टीम है। टीम ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है।
फाइनल में दासुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम का सामना 9 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में नीदरलैंड से होगा। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। कैरेबियाई टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 48.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 243 रन बनाए।
244 रन का टारगेट श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने 44.2 ओवर में दो विकेट पर हासिल कर लिया। ऑफ स्पिनर महीश तीक्षणा प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने अपने कोटे के दस ओवर की गेंदबाजी में 34 विकेट लेकर 4 विकेट हासिल किए। 81 रन पर पवेलियन लौट गए थे।