ऑस्ट्रेलिया में  टी- 20 वर्ल्ड कप खेलने गए श्रीलंका के बल्लेबाज दनुष्का गुणातिलका रेप केस में गिरफ्तार हो गए हैं। सिडनी में गुणातिलका पर रेप का मामला दर्ज हुआ है। श्रीलंका की टीम गुणातिलका के बिना ऑस्ट्रेलिया से वापस लौट चुकी है। बताया जा रहा है कि शनिवार को श्रीलंका के मैच के बाद गुणातिलका को पुलिस ने अरेस्ट किया है। 

बताया जा रहा है कि एक महिला की शिकायत के बाद  क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलका को गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंका की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ था। ये मैच शनिवार को खेला गया था। सिडनी में खेले गए इस मैच के बाद गुणातिलका को गिरफ्तार किया गया है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर भी श्रीलंका के एक नागरिक की गिरफ्तारी का जिक्र किया है ।

गुणातिलका वर्ल्ड कप में में  चोटिल हो गए थे और लेकिन टीम प्रबंधन ने उन्हें घर भेजने के बजाए टीम के साथ रखा था। इंग्लैंड के खिलाफ भी गुणातिलका नहीं खेल रहे थे, लेकिन वह टीम के साथ थे। 31 वर्ष के गुणतिलका को गिरफ्तार करके सिडनी शहर पुलिस थाने ले जाया गया है । 

दो नवंबर को एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। श्रीलंकाई टीम रविवार को इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। गुणतिलका ने पहले दौर में नामीबिया के खिलाफ खेला था और वह खाता खोले बिना आउट हो गए थे। 

इसके बाद चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। श्रीलंकाई टीम ने सुपर 12 चरण के लिये क्वालीफाई किया लेकिन गुप एक में चौथे स्थान पर रही। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर भी श्रीलंका के एक नागरिक की गिरफ्तारी का जिक्र किया है ।