श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को राजधानी कोलंबो में राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे के आवास पर धावा बोल दिया था। प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ देख राष्ट्रपति निवास छोड़ भाग निकले।
To ensure the continuation of the Government including the safety of all citizens I accept the best recommendation of the Party Leaders today, to make way for an All-Party Government.
— Ranil Wickremesinghe (@RW_UNP) July 9, 2022
To facilitate this I will resign as Prime Minister.
इसके बाद प्रधानमंत्री की मौजूदगी में पार्टी नेताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने ट्वीट करते हुए लिखा, नागरिकों की सुरक्षा और पार्टी नेताओं की सिफारिशों को देखते हुए इस्तीफा देने का फैसला किया है। इस ट्विट के तुरंत बाद ही प्रधानमंत्री ने इस्तीफ़ा दे दिया।
#Breaking: श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने दिया इस्तीफा,
— AajTak (@aajtak) July 9, 2022
राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे के इस्तीफे का भी इंतज़ार
आजतक संवाददाता @Akshayanath ज्यादा जानकारी के साथ #SriLankaCrisis #RanilWickremesinghe #SriLanka | @chitraaum pic.twitter.com/4t6a8anE9s
जानिए पूरा मामला-
श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच जनता का गुस्सा अभी कम नहीं हुआ है। देश भर में तेल और अन्य जरूरी चीजों की किल्लत के बीच लोग एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने शनिवार को राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे के आवास को घेर लिया। समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के घर में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद राजपक्षे उनके आवास से भाग गए।
प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति भवन में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े, लेकिन प्रदर्शनकारी डटे रहे। विरोध प्रदर्शन में कई लोग घायल हुए हैं। आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। लोगों में सरकार के खिलाफ़ काफी आक्रोश है। हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर रहे हैं।
यह भी पढ़े:
इस बीच, प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है। कुछ प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के अंदर एक स्विमिंग पूल में नहाते हुए दिखे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
श्रीलंका की बेहद कमजोर आर्थिक स्थिति के खिलाफ विरोधी सड़कों पर उतर आए हैं। वे अब राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी श्रीलंका के पूर्व प्रधान मंत्री महिन्द राजपक्ष ने भारी हंगामे के बीच इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उस समय उन्हें भी आगजनी और हिंसक विरोध से बचने के लिए अपने परिवार के साथ घर से भागना पड़ा था।
पीएम ने बुलाई आपात बैठक-
इस बीच श्रीलंका के मौजूदा प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई हैं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने स्पीकर से संसद का सत्र बुलाने की भी अपील की है। इस बीच, श्रीलंका के पोडुजा परमुना (एसएलपीपी) के 16 सांसदों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर तत्काल इस्तीफा देने का आग्रह किया है।
"बता दें, श्रीलंका में बिगड़ते आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर आज सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन हो रहा है"