Punjab: मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में गर्ल्स हॉस्टल की ही एक लड़की पर दूसरी लड़कियों के नहाते वक्त का वीडियो बनाने का आरोप है। इस संबंध में शनिवार की शाम से ही छात्रों ने कैंपस में विरोध करना शुरू कर दिया था, पुलिस द्वारा आज सुबह आरोपी लड़की और इसमे शामिल एक लड़के को गिरफ्तार करने के बाद से मामला कुछ शांत हुआ है।
मोहाली-एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में हंगामा | एक छात्रा पर छात्राओं का वीडियो बनाने का आरोप @rajeev_dh#ATVideo #Punjab #Mohali pic.twitter.com/u8Mp0Hw0mj
— AajTak (@aajtak) September 18, 2022
इस बीच जिले के SSP विवेक सोनी ने बताया कि आरोप है एक छात्रा हॉस्टल में रहकर छात्राओं के नहाने का वीडियो बनाकर एक युवक को भेज देती थी। SSP ने कहा कि आरोपी छात्रा ने पूछताछ के दौरान कहा है कि उसने किसी अन्य छात्रा का वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया है। उसने सिर्फ अपना एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे भेजा था। SSP के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। साथ ही इस मामले में झूठी सूचना और अफवाह फैलाने से बवाल हुआ था।
#WATCH | So far in our investigation, we have found out that there is only one video of the accused herself. She has not recorded any other video of anyone else. Electronic devices and mobile phones have been taken into custody and will be sent for forensic examination: Mohali SP pic.twitter.com/wv5dKYzYCr
— ANI (@ANI) September 18, 2022
रविवार सुबह यूनिवर्सिटी परिसर पहुंचे SSP विवेक सोनी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी लड़की और लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं, लेकिन कुछ सबूत अभी जुटाए जाने बाकी हैं। इसके साथ ही SSP ने बताया कि आरोपी छात्रा वीडियो बनाकर शिमला के एक लड़के को भेजती थी। मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वहां वीडियो क्यों भेजा गया। साथ ही चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एमएमएस कांड पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान ले लिया है। महिला आयोग ने पंजाब पुलिस के डीजीपी को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ तेज और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
पंजाब में मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में नहाते हुई छात्राओं के वीडियो बनाने पर बवाल मच गया है. इस विवाद पर ज्यादा जानकारी दे रही हैं कमलजीत संधू की यह रिपोर्ट।
— AajTak (@aajtak) September 18, 2022
(@kamaljitsandhu)#ReporterDiary #Mohali #punjab #chandigarh pic.twitter.com/GxUqtMA9i2