भोपाल: प्रदेश के स्टेट हेलीकाप्टर डबल इंजन ईसी 155 में दस करोड़ रुपये लागत का नया इंजन लगेगा। इसके लिये इस हेलीकाप्टर को एक पखवाड़े के लिये ग्राउण्ड किया गया है। इसी दौरान इसका इंटीरियर डेकेरोशन भी किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि डायरेक्टर  जनरल ऑफ सिविल एविएशन के निर्देश अनुसार हर साल पन्द्रह दिन के लिये विमान को मेनीटेंस हेतु ग्राउण्ड करना होता है।

पिछले साल उक्त हेलीकाप्टर को जब ग्राउण्ड किया गया था तब भी उसमें दस करोड़ रुपये लागत का नया इंजन लगाया गया था। चूंकि यह हेलीकाप्टर डबल इंजन का है इसलिये अब दूसरा इंजन भी बदला जायेगा। हर दस साल बाद यह बदलाव करना होता है।

ज्ञातव्य है कि राज्य सरकार ने अपने दूसरे बीस साल से भी ज्यादा पुराने बेल-430 हेलीकाप्टर का विक्रय करने का निर्णय लिया था। बेचने के लिये जारी टेण्डर में दो बोलीदारों ने अपनी दरें दीं।

इनमें भोपाल के बोलीदार नईम कबाड़ी-एफए इंटरप्राईजेस वाले की ज्यादा दर मिली थी । केबिनेट की मंजूरी के बाद यह पुराना हेलीकाप्टर उसे 2 करोड़ 37 लाख रुपये में दे दिया गया।