भोपाल: प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग पर अत्याचार संबंधी मामलों में निगरानी रखने एवं सहायता देने संबंधी राज्य स्तरीय समिति का पुनर्गठन किया गया है। पहले यह समिति पिछली कमलनाथ सरकार में 21 अगस्त 2019 को बनी थी परन्तु अब पिछली समिति को निरस्त कर नई समिति गठित कर दी गई है।

इस समिति के अध्यक्ष सीएम शिवराज सिंह चौहान बनाये गये हैं जबकि सदस्यों में शामिल किये गये हैं : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह, तीन सांसदगण गजेन्द्र सिंह पटेल, हिमाद्री सिंह व महेन्द्र सिंह सोलंकी, नौ विधायकगण कुंवर सिंह टेकाम, सुलोचना रावत, राम दांगोरे, मनीष सिंह, हरिशंकर खटीक, रघु नाथ मालवीय, योगेश पंडाग्रे, गोपीलाल जाटव व राजेश प्रजापति, मुख्य सचिव, एसीएस गृह, डीजीपी तथा निदेशक राष्ट्रीय अजाजजा आयोग क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल,प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण समिति के सदस्य सचिव बनाये गये हैं। इस समिति का कार्यकाल वर्तमान विधानसभा के कार्यकाल तक रहेगा।