अधिकांश विभागों के अधिकारियों के द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिसके कारण शिकायत दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही हैं कई अधिकारी कर्मचारी शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट किए बगैर ही शिकायतों को पोर्टल से क्लोज कर देते हैं, जिसके बाद शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान नहीं होने पर पुनः शिकायत दर्ज करवा देता है।
इसकी वजह से सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों की संख्या कम होने की जगह पर अधिक होती जा रही है। रैंकिंग में भी पिछड़ा रहे हो शिकायतों बात संतुष्टिपूर्वक बात सुनकर समाधान करना इस संबंध में एडीएम वृंदावन ने सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण शिकायतकर्ता अच्छे से व्यवहार करें उसकी बात सुने फिर समाधान होने के उपरांत ही उस शिकायत को बंद करवाया जाए अपने मन से कोई भी शिकायत को बंद नहीं करवाना है।
यदि शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया तो अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहें, बार बार निर्देश के बाद भी शिकायतें बढ़ती ही जा रही है अच्छे से शिकायत का समाधान करेंगे तो रैंकिंग भी बढ़ेगी साथ ही शिकायतों में भी कमी आएगी अच्छी भावना लेकर लेकर शिकायतकर्ता से अच्छे से व्यवहार करें शिकायतें आना
अपने आप कम हो जाएंगे एक ही तरह की शिकायतें बार-बार नहीं आनी चाहिए सभी अधिकारी अपने अपने अधीनस्थों अमले को इस संबंध में निर्देश दें सब लोग मिलकर अच्छा काम करेंगे तो शिकायतें भी अपने आप कम होने लगेगी पोर्टल पर से सीएम हेल्पलाइन की शिकायत हैं घटेगी तो रैंकिंग में बदलाव भी आएगा समय रहते ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
एसडीएम प्रजापति ने बताया कि एडीएम वृंदावन सिंह ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि पहले शिकायतकर्ता की बात को सुनो फिर उसका गंभीरता से निराकरण करो संतुष्टि पूर्वक शिकायत का समाधान होगा। तो आगे से शिकायत नहीं आएगी यदि पुनः शिकायत आई तो संबंधित पर कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। साथ ही उन्होंने किस तरह से शिकायतों का समाधान करना उसके बारे में विस्तार से बताया है ।