मध्यप्रदेश में मानसून की धमाकेदार एंट्री की है। 24 घंटे में ही मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। राजधानी भोपाल में 2 घंटे में ही 3 इंच पानी बरस गया। अगले 4 दिन तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में अति बारिश होने का अलर्ट है। यहां 4 इंच या इससे ज्यादा पानी गिरने का अनुमान है।

27 जून को नर्मदापुरम, जबलपुर, 28 जून को रतलाम, शाजापुर समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी है। अगले 24 घंटो के लिए भारी बारिश का अलर्ट किया गया है। वहीं इंदौर समेत 23 जिलों में अलर्ट जारी है। 8 जिलों में 28 और 29 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी।

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला समेत कई जिलों में लगातार तीन से चार दिन भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश में यह हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार मानसून की रफ्तार काफी तेज है, इसलिए 24 घंटे में ही मानसून पूरे राज्य में छा गया है। पिछले वर्ष मानसून 16 जून को प्रदेश पहुंचा था लेकिन 1 जुलाई तक सभी जिलों में सभी जिलों तक पहुंच पाया था।