मध्य प्रदेश में बीते दिनों चर्चा में रहे पंडित प्रदीप मिश्रा का हरिद्वार में एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार हादसे में दो बार पलट गई। जब वे हरिद्वार कथा सुनाने जा रहे थे तभी एक सड़क हादसा हो गया। हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीहोर जिले के निवासी पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ एक सड़क हादसा हो गया। हालांकि उन्होंने इस घटना की जानकारी खुद ही दी है। दरअसल, शिव महापुराण की कथा सुनाने के लिए वह हरिद्वार जा रहें थे। तभी दोपहर करीब एक बजे रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। जानकारी के अनुसार, हादसे में कार दो बार पलट गई। इस घटना में पंडित मिश्रा समेत सभी लोग सुरक्षित हैं।

हादसे के बाद प्रदीप मिश्रा कथा स्थल पर पहुंचे और फिर शिव महापुराण की कथा शुरू हुई। पंडित मिश्रा ने खुद को स्वस्थ और कुशल बताया है। दुर्घटना से उनके लाखों भक्त सदमे में थे, लेकिन उनके सुरक्षित होने की खबर सुनकर सभी ने राहत की सांस ली।