भोपाल. 1987 बैच के आईपीएस अधिकारियों में वरिष्ठतम अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना अभी केंद्रीय सचिव सुरक्षा के पद पर प्रतिनियुक्ति से वापसी के साथ ही अगले डीजीपी की खोज खत्म हो गई है. सक्सेना मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक हो सकते हैं. डीजीपी बनाने संबंधित आदेश जारी होने की संभावना है. सक्सेना का नवंबर 2024 में रिटायरमेंट है और उन्हें डीजीपी के रूप में करीब ढाई साल का समय मिलेगा। इससे साफ हो गया है कि उनके कार्यकाल में ही विधानसभा 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 होंगे. सक्सेना 2012 से 2014 तक मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी रह चुके हैं.

कौन हैं सुधीर सक्सेना…
मध्य प्रदेश के डीजीपी विवेक जौहरी का कार्यकाल 6 मार्च को खत्म होने वाला है. उनके बाद नया डीजीपी कौन होगा इस पर सस्पेंस बरकरार है. इसमें सुधीर कुमार सक्सेना 1987 बैच के IPS अफसर हैं. वो 2016 से प्रतिनुक्ति पर हैं और फिलहाल सेक्रेटरी (सिक्यूरिटी) केबिनेट सेक्रेटेरिएट दिल्ली में पदस्थ हैं. सक्सेना ग्वालियर के रहने वाले हैं. वो 2012 से 2014 तक मुख्यमंत्री के OSD रह चुके हैं. 2014 से 2016 तक इंटेलिजेंस चीफ रहे. उसके बाद 1992 से 2000 तक अलग-अलग जिले में एसपी रहे.-सुधीर सक्सेना जबलपुर सीएसपी, एसडीओपी श्योपुर, एडिशनल एसपी सिटी जबलपुर, कमांडेंट छठवीं बटालियन एसएएफ,एसपी राजगढ़, छिंदवाड़ा, रतलाम, जबलपुर.