राजधानी दिल्ली में सड़कों पर घूमने वाला आवारा डॉग्स कुत्तों को लेकर अलर्ट करने वाली खबर आयी है।
राजधानी में कुत्तों के कानों में सुपरबग मिला है। यह एक तरह का फंगस है। इसकी पहचान कैंडिडा ऑरुस के रूप में हुई है। यह एक उभरता हुआ फंगस जो एक गंभीर ग्लोबल हेल्थ खतरा माना जा रहा है। यह अधिकांश एंटी-फंगल दवाओं को भी चकमा दे सकता है।
हालांकि, इसके सीधे सबूत नहीं मिले हैं कि यह साबित हो सके कि इस फंगस का संक्रमण कुत्तों से मनुष्यों में फैलता है या नहीं। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने इसे लेकर पहले भी सतर्क किया था। इसे 'तत्काल खतरे' के रूप में चिह्नित किया गया था। इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया के चार 'महत्वपूर्ण प्राथमिकता' फंगल रोगजनकों में से एक के रूप में चिह्नित किया गया है।