रानी कमलापति से रीवा तक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, 9 नवंबर तक इन स्टेशनों पर रुकेगी


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

MP Festive Special Trains: त्योहारी सीजन में यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे 9 नवंबर तक हर शनिवार को रानी कमलापति से रीवा तक विशेष ट्रेन चलाएगा..!!

MP Festive Special Trains: मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। त्योहारी सीजन में यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे 9 नवंबर तक हर शनिवार को रानी कमलापति से रीवा तक विशेष ट्रेन चलाएगा।

इसको लेकर रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही रानी कमलापति से दानापुर तक एक स्पेशल ट्रेन (दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन) भी चलाई जा रही है। अगर आप भी त्योहारी सीजन में यात्रा करने वाले हैं तो रेलवे का शेड्यूल देख सकते हैं।

रीवा-रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट (दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन) स्पेशल (ट्रेन संख्या 02190) प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12:30 बजे रीवा से प्रस्थान करेगी और उसी रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल (ट्रेन संख्या 02189) प्रत्येक शनिवार को सुबह 10:15 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।

ट्रेन रीवा और रानी कमलापति के बीच सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा स्टेशनों पर रुकेगी।

रानी कमलापति-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल (ट्रेन संख्या 01661) प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को दोपहर 2:25 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

दानापुर-रानी कमलापति एक्सप्रेस स्पेशल (ट्रेन संख्या 01662) प्रत्येक रविवार और बुधवार को सुबह 11:45 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7:40 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

यह स्पेशल ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

भारतीय रेलवे इस साल दिवाली और छठ पूजा के मौके पर यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 6000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। ये स्पेशल ट्रेनें 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2024 के बीच चलाई जा रही हैं।

हर साल की तरह इस बार भी त्योहारों के दौरान होने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी गई है (Festive स्पेशल ट्रेन)। गौरतलब है कि भोपाल मंडल से 8 स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 8 विशेष ट्रेनें..

1. एलटीटी-दानापुर दैनिक विशेष (42 सेवाएँ)

• 01143: एलटीटी मुंबई से प्रस्थान रोजाना 10:30 बजे (22.10.2024 से 11.11.2024), दानापुर पहुँचने का समय अगले दिन 18:45 बजे।

• 01144: दानापुर से प्रस्थान रोजाना 21:30 बजे (23.10.2024 से 12.11.2024), एलटीटी मुंबई पहुँचने का समय तीसरे दिन 04:50 बजे।

• ठहराव: ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा।

2. सीएसएमटी-आसनसोल साप्ताहिक विशेष (8 सेवाएँ)

• 01145: सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान हर सोमवार 11:05 बजे (21.10.2024 से 11.11.2024), आसनसोल पहुँचने का समय तीसरे दिन 02:30 बजे।

• 01146: आसनसोल से प्रस्थान हर बुधवार 21:00 बजे (23.10.2024 से 13.11.2024), सीएसएमटी मुंबई पहुँचने का समय तीसरे दिन 08:15 बजे।

• ठहराव: दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, सासाराम, गया, धनबाद।

3. पुणे-दानापुर दैनिक विशेष (28 सेवाएँ)

• 01205: पुणे से प्रस्थान रोजाना 15:30 बजे (25.10.2024 से 07.11.2024), दानापुर पहुँचने का समय अगले दिन 02:00 बजे।

• 01206: दानापुर से प्रस्थान रोजाना 05:30 बजे (27.10.2024 से 09.11.2024), पुणे पहुँचने का समय अगले दिन 18:15 बजे।

• ठहराव: दौंड, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.।

4. सीएसएमटी-अगरतला साप्ताहिक विशेष (4 सेवाएँ)

• 01065: सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान प्रत्येक गुरुवार 11:05 बजे (31.10.2024 और 07.11.2024), अगरतला पहुँचने का समय रविवार 01:10 बजे।

• 01066: अगरतला से प्रस्थान प्रत्येक रविवार 15:10 बजे (03.11.2024 और 10.11.2024), सीएसएमटी मुंबई पहुँचने का समय बुधवार 03:50 बजे।

• ठहराव: दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी और अन्य।

5. एलटीटी-मुंबई बनारस साप्ताहिक विशेष (4 सेवाएँ)

• 01053: एलटीटी मुंबई से प्रस्थान प्रत्येक बुधवार 12:15 बजे (30.10.2024 और 06.11.2024), बनारस पहुँचने का समय अगले दिन 16:05 बजे।

• 01054: बनारस से प्रस्थान प्रत्येक गुरुवार 20:30 बजे (31.10.2024 और 07.11.2024), एलटीटी मुंबई पहुँचने का समय अगले दिन 23:55 बजे।

• ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी।

6. एलटीटी-दानापुर द्वि-साप्ताहिक विशेष (8 सेवाएँ)

• 01009: एलटीटी मुंबई से प्रस्थान हर सोमवार और शनिवार 12:15 बजे (26.10.2024, 28.10.2024, 02.11.2024 और 04.11.2024), दानापुर पहुँचने का समय अगले दिन 17:00 बजे।

• 01010: दानापुर से प्रस्थान प्रत्येक मंगलवार और रविवार 18:15 बजे (27.10.2024, 29.10.2024, 03.11.2024 और 05.11.2024), एलटीटी मुंबई पहुँचने का समय अगले दिन 23:55 बजे।

• ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, बक्सर और आरा।

7. एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष (4 सेवाएँ)

• 01043: एलटीटी मुंबई से प्रस्थान प्रत्येक गुरुवार 12:15 बजे (31.10.2024 और 07.11.2024), समस्तीपुर पहुँचने का समय अगले दिन 21:15 बजे।

• 01044: समस्तीपुर से प्रस्थान प्रत्येक शुक्रवार 23:20 बजे (01.11.2024 और 08.11.2024), एलटीटी मुंबई पहुँचने का समय तीसरे दिन 07:40 बजे।

• ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, आरा, हाजीपुर और अन्य।

8. एलटीटी-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष (4 सेवाएँ)

• 01045: एलटीटी मुंबई से प्रस्थान प्रत्येक मंगलवार 12:15 बजे (29.10.2024 और 05.11.2024), प्रयागराज पहुँचने का समय अगले दिन 11:20 बजे।

• 01046: प्रयागराज से प्रस्थान प्रत्येक बुधवार 18:50 बजे (30.10.2024 और 06.11.2024), एलटीटी मुंबई पहुँचने का समय अगले दिन 16:05 बजे।

• ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी।