Rahul Gandhi Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने आज मोदी सरनेम वाली टिप्पणी से संबंधित मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई की. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में पूर्णेश मोदी और गुजरात सरकार को नोटिस भी जारी किया है. उन्हें 10 दिन के अंदर जवाब देने का भी निर्देश दिया गया है.
हाल ही में राहुल गांधी ने दलील दी थी कि वायनाड में कभी भी उपचुनाव की घोषणा हो सकती है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी. दरअसल, गुजरात हाई कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद राहुल गांधी ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी.
सुनवाई दो जजों की बेंच ने की-
इस मामले की सुनवाई जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस पीके मिश्रा की बेंच ने की. सुनवाई के दौरान जस्टिस गवई ने कहा कि हम याचिकाकर्ता पूर्णेश मोदी और गुजरात सरकार को औपचारिक नोटिस जारी कर रहे हैं. जिसका जवाब 10 दिनों में दाखिल करना होगा. अब जस्टिस गवई ने 4 अगस्त को सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की है.