भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों सुर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर ने सोमवार सुबह उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर भी वायरल तस्वीरों में टीम इंडिया के क्रिकेटर्स महाकाल का अभिषेक करते नज़र आ रहे हैं। 

क्रिकेटर सुर्यकुमार यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने भगवान से ऋषभ पंत के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। उनका वापसी करना हमारे लिए बहुत जरूरी है। पंत अभी कार एक्सीडेंट के बाद उपचार करा रहे हैं। 

भारतीय टीम तीसरे वन डे के लिए इंदौर पहुँची है। टीम इंडिया इस सीरीज़ में दो मुकाबले जीतकर अपराजेय बढ़त बना चुकी है। तीसरा मुकाबला मंगलवार को होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।